भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में एक ही नाम सुनने में आरहा है Triumph 350cc अभी तक हम सब Triumph 350cc और Bajaj की पार्टनरशीप में Speed 400 और Scrambler 400X जलवा देख रहे थे, लेकिन अब राजीव बजाज ने पक्का कर दिया है कंपनी एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक लाने जा रही है जो मिड-साइज सेगमेंट तस्वीर बदल सकता है।
क्यों चर्चा में है Triumph 350cc?
गूगल और सोशल मीडिया पर इस बाइक का ट्रेंड में होने का कारन हाल ही सामने आई है रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने दावे किये हैं। खबर आयी है की Triumph अपनी बेहद सफल 400cc सीरीज का एक किफायती 350cc वर्जन बाजार में उतारने वाली है। इसका मुख्य उद्देश्य सीधा और साफ है Royal Enfield Classic 350 के साम्राज्य चुनौती देना है।
GST का गेम चेंजर खेल
Triumph 350 को मार्केट में उतारने का सबसे बड़ा कारण तकनिकी नहीं, बल्कि आर्थिक है। भारत के टैक्स नियमों के अनुसार
- 350cc और उससे नीचे की बाइक्स पर यह टैक्स काफी कम हो जाता है।
- 350cc से ऊपर की बाइक्स पर 31% GST + 3% से 9% सेस (कुल लगभग 40%)लागत है।
रिपोर्ट्स हैं इंजन की क्षमता को 398cc से घटाकर 349cc के दायरे में लेके आने से Triumph 350cc को टैक्स में काफी बचत होगी। और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा और बाइक की कीमत मौजूदा Speed 400 लगभग (₹2.40 लाख) से घटाकर ₹1.90 लाख ₹2.10 लाख तक जा सकती है।
क्या होगा खास?
इंजन और परफॉरमेंस: यह जो इंजन होगा मौजूदा 400cc प्लेटफॉर्म आधारित हो सकता है। लेकिन इसको ‘डाउनसाइज’ किया जायेगा। इसमें मिल सकती है लिक्विड- कूलिंग तकनीक बरकरार रह सकती है, जो इसे Royal Enfield की तुलना में काफी ज्यादा मॉडर्न और तेज बना सकती है।
डिज़ाइन: उम्मीद है की कंपनी Speed 350 के साथ-साथ एक प्रॉपर रेट्रो Bonneville 350 भी पेश कर सकती है, जिसमें क्रोम फिनिश और क्लासिक लुक देखने को मिलेगा।
फीचर्स: राइड-बाय-थ्रॉटल, स्लिपर क्लच और ड्यूल-चैनल ABS जैसे प्रीमियम फीचर्स पहली बार आपको इस सेगमेंट में इतने कम दाम में देखने को मिलम सकते हैं।
निष्कर्ष: क्या आपको इंतज़ार करना चाहिए?
Triumph 350 का भारतीय बाजार आना उन लोगों के लिए बेहतरीन खबर है प्रीमियम लोगों के लिए है और जो कम बजट में Foreign Brand की बाइक चाहते हैं। अगर आप 2026 की पहली छमाही (अप्रैल-मई) में नई बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकना आप सबके लिए समझदारी होगी।
Triumph 350cc की यह रेंज न केवल जेब पर हलकी होगी, बल्कि ये सभी शहरों में बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ आएगी। अब देखना यह की Royal Enfield अपनी बादशाहत बचा पाएगी या Triumph का यह नया दांव बाजी मार ले जायेगा!
और अधिक जानकारी के लिए Triumph की आधिकारिक वेबसइट देख सकते हैं।
अगर आपको मोबाइल फोन के बारे पढ़ना पसंद है तोह हमारे Vivo v70 के पोस्ट देख सकते हैं।